अब हर गाड़ी में देना होगा यह सेफ्टी फीचर, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम

नई दिल्ली । गाड़ियों में सफर के दौरान लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर केंद्र सरकार व कार कंपनियों द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं. केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत में बिकने वाली सभी नई कारों में ‌ जल्द ही छह एयरबैग (Airbags) को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर बनाया जाएगा.

traffic jam

गडकरी ने बताया कि नए नियम 1 अक्टूबर 2022 से प्रभावी हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब वह उचित समय आ गया है जब भारत ज्यादा कड़े सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को अपनाएं. उन्होंने कहा कि भारत में बेची जाने वाली कारों में 6 एयरबैग को अनिवार्य करने से सुरक्षा मानकों में और बढ़ोतरी की जा सकेगी.

बता दें कि इससे पहले जनवरी 2022 में परिवहन मंत्रालय ने 8 सवारी वाली गाड़ियों में 6 एयरबैग्स अनिवार्य करने के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को मंजूरी दी थी. मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताए गए नए नियमों के अनुसार, सभी कारों के लिए सुरक्षा मानक के रूप में 6 एयरबैग्स अनिवार्य किया गया है.

यह भी पढ़े -  शाहदरा CBD में जजों के लिए आधुनिक हाउसिंग प्रोजेक्ट, दिल्ली सरकार की बड़ी योजना

एक रिपोर्ट के अनुसार, अतिरिक्त एयरबैग्स के चलते गाड़ियों की कीमत में 50 हजार तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. वर्तमान समय में 6 एयरबैग्स वाले मॉडल्स और वेरिएंट्स की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू होती है.

 फिलहाल ये हैं स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर

भारत में 1 अप्रैल, 2019 से सभी गाड़ियों के लिए ड्राइवर एयरबैग को अनिवार्य कर किया गया था और इसके बाद डुअल एयरबैग अनिवार्य किए गए थे. सरकार ने डुअल एयरबैग के साथ-साथ सभी कारों के लिए रियर पार्किंग सेंसर और एंटी-लॉक ब्रेक को स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के रूप में अनिवार्य किया हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.