लेटिन अमेरिका देश क्यूबा और चिली हरियाणा से खरीदेंगे बासमती चावल, इन क्षेत्रों में भी दिखाई दिलचस्पी

चंडीगढ । हरियाणा में विदेशी निवेश को आकर्षित करने और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ाने के उद्देश्य से निर्यात को बढ़ावा देने के राज्य सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप लैटिन अमेरिकी देशों क्यूबा और चिली ने हरियाणा से बासमती चावल प्राप्त करने में रुचि व्यक्त की है. इसके लिए क्यूबा का एक प्रतिनिधिमंडल अगले महीने हरियाणा का दौरा करेगा. विदेश सहयोग विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, प्रबंध निदेशक ए.के. श्रीनिवास और विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी ने भारत में क्यूबा के राजदूत एलेजांद्रो सिमंकास मारिन और चिली के राजदूत जुआन अंगुलो के साथ बैठक कर हरियाणा के साथ विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग पर चर्चा की.

basmati chawal rice

बैठक के दौरान, क्यूबा और चिली ने हरियाणा से बासमती चावल की खरीद के लिए रुचि व्यक्त की है.इसके अलावा, क्यूबा द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा और विमानन में सहयोग के अवसरों का भी पता लगाया जाएगा.इसलिए क्यूबा का प्रतिनिधिमंडल अगले महीने हरियाणा का दौरा करेगा.

क्यूबा और चिली द्वारा हरियाणा से बासमती चावल की खरीद से एक तरफ राज्य का निर्यात ग्राफ बढ़ेगा, वहीं दूसरी तरफ इन देशों के साथ हरियाणा के व्यापार और द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे.क्यूबा और चिली के राजदूत ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच और दूरदृष्टि की सराहना की और कहा कि मनोहर लाल द्वारा हार्ट टू हार्ट कनेक्ट संबंध के लिए की गई पहल अपने आप में अनूठी और प्रशंसनीय है.चिली के राजदूत जुआन अंगुलो ने कहा कि हम पहले से ही भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और हमें खुशी है कि हरियाणा ने हमसे संपर्क किया है.निश्चित रूप से क्यूबा हरियाणा के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लगातार अथक प्रयास कर रही है. इसी कड़ी में अफ्रीकी देशों के साथ हरियाणा-अफ्रीका कॉन्क्लेव सीरीज-1 का आयोजन किया गया और 27 मार्च 2022 को सूरजकुंड, फरीदाबाद में लैटिन अमेरिका और कैरेबियाई देशों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक बैठक भी हुई, जिसमें 11 देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.