हरियाणा में आज फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, फटाफट चेक करें ताजा रेट

चंडीगढ़ । हरियाणा में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है. आज फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है जिसके बाद पेट्रोल 106.23 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 97.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

PETROL

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का असर तेल की कीमतों पर नजर आ रहा है. तेल कंपनियों ने पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपए से भी ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है. हर बार रोजाना कीमतों में 80 पैसे से लेकर डेढ़ रुपए तक की बढ़ोतरी की जा रही है.

वहीं हरियाणा के जिलों की बात करें तो यहां सिरसा जिलें में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सबसे ज्यादा बनी हुई है. यहां पेट्रोल 107.24 रुपए तो वहीं डीजल 98.43 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बात राजधानी चंडीगढ़ की करें तो यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. चंडीगढ़ में आज पेट्रोल 104.74 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 90.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

बता दें कि तेल कंपनियों द्वारा हर रोज सुबह 6 बजें पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित की जाती है. विदेशी मुद्रा के अंतर के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें क्या है इस आधार पर रोज मंडराएं की कीमतों में बदलाव होता है. जब इंटरनेशनल लेवल पर कच्चे तेल का भाव बढ़ जाता है तो भारत में भी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.