हरियाणा के इस जिलें ने हासिल की खास उपलब्धि, लोगों को 24 घंटे के भीतर मिलेगी यह सुविधा

रेवाड़ी | उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की पहल से हरियाणा के रेवाड़ी जिले ने एक खास उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का अग्रणी जिला बनने में सफलता हासिल की है. अब जिलें में सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत 21 दिन में प्रदत्त किए जाने वाले जन्म प्रमाण- पत्र को शिशु जन्म के महज 24 घंटे में उपलब्ध करवाया जाएगा. उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस सेवा का आगाज किया गया है.

हरियाणा

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के शुरू होने का लाभ अभिभावकों को तुरंत प्रभाव से जन्म प्रमाण पत्र के रुप में दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जिलें में पीएचसी के अलावा प्राइवेट अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी के तहत नवजात शिशु के जन्म के 24 घंटे के अंतराल में ही जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं जा रहे हैं.

उपायुक्त की सार्थक पहल का नतीजा

जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की सकारात्मक सोच का नतीजा है कि रेवाड़ी जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 24 घंटे में जन्म प्रमाण-पत्र वितरण की सार्थक पहल शुरू की गई है जबकि प्रदेश भर मेें सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत 21 दिन में जन्म प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की योजना है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा BJP, रेवाड़ी- धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार

डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिस अस्पताल क्षेत्र में बच्चे का जन्म या किसी की मृत्यु होती है तो उसी क्षेत्र में उसका नाम दर्ज कराया जाता है. उन्होंने बताया कि परिवार आधार कार्ड या अन्य आईडी प्रूफ में दर्ज नाम अनुसार ही नाम दर्ज करवाएं ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े. उन्होंने बताया कि नाम, पता, तिथि, स्थान आदि ठीक से लिखें ताकि प्रमाण पत्र में सभी आंकड़े सही से दर्ज किए जा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.