हिसार । हरियाणा के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. यानी कि हरियाणावासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 11 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक अगले तीन घण्टों के दौरान कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र,अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल,हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी जिलों व आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं धूलभरी हवाएं चलने व कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
बता दें कि यह जानकारी मौसम विभाग ने 04.05.2022 दोपहर 3.20 बजे दी है. यानी कि अगले 3 घंटों के अंदर आपको हरियाणा के इन सभी जिलों में मौसमी बदलाव देखने को मिलेगा. जिससे इन जिलों के तापमान में भी कमी आएगी और लोग गर्मी से राहत की भी सांस लेंगे.
