18 नवंबर को 500 ट्रैक्टरों सहित लघु सचिवालय के घेराव की तैयारी

भिवानी। किसानों द्वारा ट्रैक्टरों सहित घेराव की पूरी तैयारी कर ली गई है. प्रशासन उनकी मांगों को नहीं सुन रहा है. किसानों को समय पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है व उनकी अन्य मांगों को भी समय पर पूरा नहीं किया जा रहा है. जिसके कारण किसानों को बहुत  परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से  किसान 18 नवंबर को 500 ट्रैक्टरों सहित लघु सचिवालय का घेराव करने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इसके संबंध में उन्होंने डीसी को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है.

VORODH PRDARSHAN

प्रशासन द्वारा अनुमति पत्र का जवाब दे देना

दिवाली और रविवार की छुट्टियों प्रशासन अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दे पाया है. किसान क्रांतिकारी कुनबा के सुशील ढाणी माहू और ढाणी जिला प्रशासन के रवैये से परेशान हो चुके हैं. उन्होंने बताया है कि वे ढाणी माहू बस स्टैंड से लेकर भिवानी मिनी सचिवालय तक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

जिला प्रशासन द्वारा उनकी अनुमति पत्र पर कोई भी जवाब ना देने के कारण किसानों में रोष है. इसलिए वह अब हर परिस्थितियों से निपटने के लिए बिल्कुल तैयार है. उनके द्वारा यह साफ-साफ कहा गया कि चाहे प्रशासन अनुमति दे या ना दे रैली जरूर निकालेंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.