सरसों, मुंगफली तेल की कीमतों में गिरावट जारी, सोयाबीन तेल के बढ़े रेट्स, फटाफट चेक करें ताजा भाव

नई दिल्ली | लगातार गिरावट के बाद आज सोयाबीन की कीमतों में सुधार देखने को मिला है. वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट में गिरावट के बीच सोयाबीन तेल, सीपीओ, बिनौला और पॉमोलिन तेल की कीमत में गिरावट दर्ज हों रही है. सामान्य कारोबार के बीच सरसों और मुंगफली तेल- तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बनें रहें.

sarso ka tel

घट रही है सरसों की आवक

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मंडियों में सोयाबीन को छोड़कर अन्य किसी तेल- तिलहन की मांग नहीं थी. इसके अलावा शिकागो एक्सचेंज में मंदी की वजह से सोयाबीन तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई है. विशेषज्ञों ने कहा कि मंडियों में सरसों और मुंगफली की आवक कम हो रही है. मंडियों में बुधवार को सरसों की आवक 5 लाख बोरी से घटकर 4.5 लाख बोरी रह गई है.

बड़े लेवल पर बन रहा रिफाइंड

सरसों से जिस बड़े पैमाने पर रिफाइंड तैयार किया जा रहा है उससे आगे जाकर सरसों की किल्लत पैदा हो सकती है. अभी सरसों की नई फसल आने में 9-10 महीने बाकी हैं. ऐसे में सरसों को लेकर सरकार द्वारा पूरी सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

सरसों का स्टॉक बनाए सरकार

बाजार विशेषज्ञों ने कहा है कि सरकार प्रयास करें कि केन्द्र के साथ- साथ राज्य सरकार की खरीद एजेंसियों को अपील जारी करें कि वे सरसों तिलहन की खरीद पर इसका स्टॉक बना लें. यह जरुरत के वक्त देशहित में साबित हो सकता है. विशेषज्ञों ने कहा कि सरसों का कोई दूसरा आप्शन नहीं है और सरकार को चौकसी बरतनी होगी.

यह भी पढ़े -  समर वेकेशन में बच्चों के साथ घूमने के लिए 5 बेहतरीन जगह, ट्रिप बन जाएगी यादगार

आइए चेक करें आज क्या रहें तेल के भाव

•सरसों तिलहन – 7,565-7,615 रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली – 6,835 – 6,970 रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,850 रुपये प्रति क्विंटल

•मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,650 – 2,840 रुपये प्रति टिन

•सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल

•सरसों पक्की घानी- 2,390-2,470 रुपये प्रति टिन

•सरसों कच्ची घानी- 2,430-2,540 रुपये प्रति टिन

•तिल तेल मिल डिलिवरी – 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,950 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 16,350 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 15,450 रुपये प्रति क्विंटल

•सीपीओ एक्स-कांडला- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल

•बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल

•पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 16,700 रुपये प्रति क्विंटल

•पामोलिन एक्स- कांडला- 15,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल

•सोयाबीन दाना – 7,100-7,200 रुपये प्रति क्विंटल

•सोयाबीन लूज 6,800- 6,900 रुपये प्रति क्विंटल

•मक्का खल (सरिस्का) 4,000 रुपये प्रति क्विंटल

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.