SBI, HDFC सहित दुसरे बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, वित्त मंत्री ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली | बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. यदि आप भी बैंक से लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकिंग सिस्टम के बारे में एक बयान जारी किया है.

Webp.net compress image 21

बैंकिंग सिस्टम को लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान 

वित्त मंत्री ने ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बैंक को यह आदेश दिया है कि वह बैंकिंग सिस्टम को जितना हो सके उतना सिंपल बनाए. उन्होंने कहा कि बैंकों को ग्राहकों की सुविधाओं की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, लोन लेने वालों के लिए यह प्रक्रिया और भी आसान हो सके. वित्त मंत्री ने बैंकों को यह सुझाव दिया कि वह लोन देने के लिए मांगों को तंदुरुस्त रखें.

बैंक बनाए लोन लेने की प्रक्रिया को और भी आसान

बता दे कि कुछ समय पहले ही उद्योग प्रतिनिधियों और वित्त मंत्री के बीच एक अहम बैठक हुई थी जिसमें यह सुझाव दिया गया था. इस पर वित्त मंत्री ने बैंकों को अमल करने की बात कही. ऐसा करने से सभी बैंकों के ग्राहकों को लाभ होगा. एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा का कहना है कि स्टार्टअप की चिंता ज्यादा इक्विटी को लेकर है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को अधिक से अधिक ग्राहक अनुकूल बनाने की आवश्यकता है, परंतु यह प्रतिकूल जोखिम लेने की सीमा तक नहीं हो. यह आपको लेने की जरूरत नहीं है, आप केवल ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखें और अधिक से अधिक अनुकूल होने की आवश्यकता  है. दिनेश खारा ने इस पर बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों में डिजिटलीकरण की प्रक्रिया बढ़ रही है, इससे ग्राहकों को भी बैंकिंग से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.