हरियाणा सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, विवाह शगुन योजना की राशि में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि हरियाणा सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है. बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को दी जाने वाली शगुन राशि में बढ़ोतरी की गई है. योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अनुसूचित जाति के परिवारों को कन्यादान के तौर पर अब 71 हजार रुपए की राशि दी जाएगी.

haryana cm

कैसे मिलेगा लाभ

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत शगुन के तौर पर 66 हजार रुपए की राशि शादी के अवसर पर तथा 5 हजार रुपए की राशि, शादी के 6 माह के अन्दर-अन्दर शादी रजिस्ट्रेशन कार्यालय में आवेदन जमा करवाने के उपरान्त दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में राशनकार्ड धारकों को नहीं मिलेगा सरसों तेल, सामने आई बड़ी वजह

शगुन के लिए आवेदक को अपनी बेटी की शादी से दो महीने पहले आवेदन करना होता है. शादी के तीन महीने बाद आवेदक देरी के किसी भी ठोस कारण के साथ आवेदन कर सकता है. देर से आने वाले आवेदनों पर महानिदेशक से अनुमति मिलने के बाद ही लाभ दिया जाएगा.

हरियाणा है अव्वल

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हरियाणा पूरे देश में सबसे ज्यादा शगुन प्रदान करने वाला पहला राज्य है. आइए जानते हैं देश के कौन से राज्य कितना रुपया इस योजना के तहत वितरित करते हैं.

राज्य     शगुन

हरियाणा 71,000 रुपये

दिल्ली 30,000 रूपये

पंजाब 51,000 रुपये

उत्तर प्रदेश 51,000 रुपये

हिमाचल प्रदेश 31,000 रुपये

मध्य प्रदेश 51,000 रुपये

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.