आप के पूर्व अध्यक्ष सीएम खट्टर के खिलाफ FIR दर्ज करवाने पहुंचे थाने, जानिए पूरा मामला

चंंडीगढ़ | आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी है और मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. शिकायत का आधार बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को बनाया गया है. जिसमें सांसद अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया था कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार के सबूत मिटाने और खाने में माहिर है, इतना ही नहीं सांसद अरविंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चाहते हैं कि राज्य में जातिवादी दंगे हो.

Webp.net compress image 11

नवीन जयहिंद ने कहा कि अरविंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री पर जो आरोप लगाए हैं वे अपराध के दायरे में आते हैं. इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वह यहां मुख्यमंत्री के खिलाफ शिकायत करने आए हैं.

फिलहाल उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने के थाना प्रभारी को दी है और इस पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने बताया कि सांसद अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया था कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के सबूतों को खाने और दबाने में माहिर है, जो गंभीर आरोप है. इतना ही नहीं सांसद ने यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री राज्य को जाति के आधार पर बांटकर तोड़ना चाहते हैं और दंगे फैलाना चाहते हैं. इसलिए सभी आरोप आपराधिक धाराओं के दायरे में आते हैं. इसलिए उन्होंने यह शिकायत मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए दी है और थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.