अब सस्ते में कर सकेंगे मां वैष्णों देवी के दर्शन, मात्र 2845 रुपये में IRCTC पहुचायेगा माता के द्वार

नई दिल्ली | अगर आप भी बहुत दिनों से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी ख़बर है. दरअसल, आईआरसीटीसी आपको एक बेहतरीन टूर पैकेज ऑफर कर रहा है, जिसके तहत आप मात्र 2845 रुपये में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं. इस पैकेज में आपको ट्रे़न का टिकट और होटल में रहने और खाने की पूरी व्यवस्था मिलेगी.

RAIL TRAIN

खाने और रहने मिलेगी सुविधा

  • इस टूर पैकेज में आपको आने-जाने के लिए उत्तर संपर्क क्रांति ट्रेन की नॉन एसी स्लीपर क्लास की टिकट मिलेगी.
  • आईआरसीटी गेस्ट हाउस कटरा में आपको 2 दिन और एक रात रहने के लिए एसी कमरा मिलेगा.
  • खाने में दो ब्रेकफास्ट भी दिया जाएगा.
  • आने और जाने के लिए शेयरिंग बेसिस पर गाड़ी भी मिलेगी.

कितने दिन की होगी यात्रा

  • यह यात्रा 3 रात और 4 दिन की होगी.
  • पहले दिन की यात्रा न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:30 बजे से शुरू होगी.
  • ओवर नाइट का सफर करने के बाद आप दूसरे दिन कटरा पहुंचेंगे.
  • इसके बाद तीसरे दिन कटरा से शाम 6 बजे आपकी वापसी के लिए ट्रेन होगी.

कैसे करें बुकिंग और क्या रहेगी कीमत

  • इस टूर पैकेज की कीमत 2845 रुपये है.
  • इसकी बुकिंग आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट Click here  से कर सकते हैं.
  • सिंगल रूम में रहने के लिए प्रति व्यक्ति को 5330 रुपये की कीमत चुकानी होगी.
  • डबल शेयरिंग रूम में रहने के लिए 3240 रुपये की कीमत चुकानी होगी.
  • वहीं, ट्रिपल शेयरिंग के लिए 2845 रुपये देने होंगे.
Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.