शर्मनाक: माँ के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म, आहत माँ ने की आत्महत्या

पटौदी । गुड़गांव के पटौदी गांव से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है. पटौदी गाँव मे एक निर्लज बेटे ने अपनी ही माँ के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. माँ निर्लज बेटे की इस हरकत से इतनी आहत हुई कि उसने आत्महत्या कर ली. रिश्तों को शर्मसार करने की इस घटना का पता उस समय चला जब मृत महिला का पोस्टमार्टम किया गया. पुलिस द्वारा आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृत महिला के पति ने अपने बेटे के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था.

Rape

पिता को बेटे पर हुआ शक, की पोस्टमार्टम की मांग

जैसे ही गांव में इस घटना की खबर फैली वैसे ही पूरा गांव हक्का-बक्का रह गया. मृत महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके बेटे को नशे की लत लगी हुई है. पिछले सोमवार को सुबह के समय बेटे ने अपने पिता को यह खबर दी कि मां की मौत हो चुकी है. अपनी पत्नी की मृत्यु के बारे में सुनने के पश्चात पति जल्दबाज़ी में घर पहुंचा तो मृत पत्नी का शव खाट पर मिला.

घर में आसपास की हालत को देखकर पति को अपने बेटे पर शक हुआ और उसने अपनी पत्नी के मृत का पोस्टमार्टम करवाने की मांग रखी. पोस्टमार्टम के बाद यह साबित हो गया कि बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts