सीएम खट्टर ने की घोषणा, 1000 युवाओं को एडवेंचर प्रशिक्षण देकर काबिल बनाएगी सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मंगलवार को स्कूल शिक्षा विभाग एवं एडवेंचर क्लब द्वारा आयोजित स्कूली विद्यार्थियों के पर्वतारोहण दल को रवाना करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि प्रदेश में एडवेंचर को सामान्य खेल के तर्ज पर आगे बढ़ाने के लिए जो भी इन्फ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता हो उसे पूरा किया जाए. उन्होंने कहा हरियाणा के गांवों में एडवेंचर रचा बसा है, इसलिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जाए और उन्हें एडवेंचर स्पोर्ट्स के व्यवसाय में लाया जाए. जिसके लिए लगभग 1000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जएगा.

cm khattar

सरदार मिल्ख सिंह क्लब की स्थापना

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मोरनी में सरदार मिल्ख सिंह क्लब की स्थापना की गई है. वहीं, एडवेंचर गतिविधियों के लिए अरावली की पहाड़ियों में भी ट्रेकिंग के रास्तों की तलाश की जा रही है. मुख्यमंत्री का कहना है कि युवा पीढ़ी देश की भविष्य है और उनकी स्पोर्ट्स स्किल को आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है.

आगे बढ़ जाएंगे तो धाकड़ बन जाएंगे- सीएम मनोहर लाल

बता दें कि इस बार पर्वतारोही दल में 100 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. जिनमें से 22 दिव्यांग हैं. इन विद्यार्थियों को हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा एक बार आगे बढ़ जाएंगे तो आप धाकड़ बन जाएंगे. हरियाणा में शरीर, बुद्धि और बल से आगे बढ़ने वालों को धाकड़ कहा जाता है. इसी के साथ मुख्यमंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोष से एडवेंचर क्लब को 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.