अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: भिवानी में राज्य स्तरीय ‘योग दिवस समारोह’ होगा आयोजित, सीएम खट्टर होंगे मुख्य अतिथि

भिवानी | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस बार 21 जून को राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह का आयोजन भिवानी में किया जाएगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे. योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समारोह से एक दिन पहले अंतिम पूर्वाभ्यास के बाद भिवानी के भीम स्टेडियम में मैराथन का आयोजन किया जाएगा. जहां स्कूली बच्चे और खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

haryana cm

एक सरकारी प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में कम से कम दस हजार योग साधक एक साथ योग करेंगे. बच्चों के योगाभ्यास के लिए अलग से मार्किंग की जाएगी और उनके बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी.

उन्होंने कहा कि मुख्य मंच के सामने योग पर भव्य रंगोली भी बनाई जाएगी. आगे कहा कि आयोजन स्थल पर पर्याप्त संख्या में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी, ताकि वहां मौजूद प्रत्येक साधकों को योगा करते दिखाई दे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.