सोने– चांदी के भाव में गिरावट, मानसून के सपोर्ट से हो सकती है भावों में बढ़ोत्तरी

नई दिल्ली | सोने चांदी में इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( IBJA) की वेबसाइट पर आज मगंलवार को सर्राफा बाजार में आई गिरावट में सोना 62 रूपए सस्ता हुआ जिससे अब सोना 50943 रूपए पर आ गया है. वायदा बाजार पर गौर करें तो आज दोपहर 1 बजे तक MCX पर सोना में 25 रूपए की गिरावट नोट की गई जिससे अब सोना 50710 रूपये पर आकर ट्रेड कर रहा है.

GOLD SONA

चांदी पर कितना असर

बात करें अगर चांदी के सर्राफा बाजार की तो आज इसमें 206 रुपए की गिरावट देखी गई जो अब खिसककर 60773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है. MCX पर दोपहर 1 बजे तक चांदी 18 रुपए नीचे लुढ़क कर 60726 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

इंटरनेशनल मार्केट भी रहा प्रभावित

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1833.19 अमरीकी डॉलर प्रति ओंस पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी ने भी 21.58 डॉलर प्रति ओंस का कारोबार किया है. अर्थशास्त्रियों की मानें तो यदि इस साल मानसून अच्छा रहा तो सोने की खरीद में भी इज़ाफा होगा जिससे सोने की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल सकती है. उम्मीद की जा रही है की ग्लोबल मार्केट में सोने की खपत को लेकर बढ़ने के आसार लगाए जा रहे हैं, जिससे डिमांड सप्लाई की चैन से इंटरनेशनल कीमतों में भी इसका असर साफ देखने को मिलेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा. अर्थशास्त्री गुरुओं की माने तो चांदी में भी लगातार इंडस्ट्रियल पुश से इसकी डिमांड बढ़ रही है जिससे आने वाले समय में इनकी कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

सोने की परख कैरेट से जानें

आपको बता दें 1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है कि 1/24 प्रतिशत गोल्ड. सोने की पूर्ण शुद्धता 24 कैरेट मानी जाती है. ऐसे में यदि किसी का आभूषण 22 कैरेट का है तो उसे 24 से भाग दे दीजिए. फिर 100 से गुणा कर के उसकी शुद्धता का प्रतिशत नापा जा सकता है. जैसे – ( 22/24)*100=91.66 फ़ीसदी.

यदि एक कैरेट सोने की कीमत 50 हजार है तो बाजार में इसका 22 कैरेट का दाम होगा (50000/24)*22=45833 रूपये . इसी तरह 15,16,18 आदि कैरेट के दाम तय होंगे.

सोना खरीद रहे हैं तो रखें ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी गुणवत्ता का विषेश ध्यान देना चाहिए. सोने पर हॉलमार्क का निशान भी अवश्य देखना चाहिए. हॉलमार्क का निर्धारण भारत में केवल BIS ही करती है. हॉलमार्क योजना के अंतर्गत भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के आधार पर संचालन, नियम और रेगुलेट करने का काम करती है.

अब आप चाहें तो घर बैठे ही सोने चांदी में हो रही गिरावट, उछाल और भाव का पता बड़ी ही आसानी से लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है. इसके बाद आपके नंबर पर मैसेज आ जायेगा जिससे आप लेटेस्ट रेट्स को बड़े ही आसानी से चेक कर सकते हैं.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.