15 अगस्त से इस हाईवे पर वाहनों का आवगमन होगा शुरू, 24 घंटो का सफर तय होगा महज 12 घंटो में

गुरुग्राम | दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे पर गुरुग्राम में अलीपुर से राजस्थान के दौसा के बीच 15 अगस्त तक वाहन दौड़ना शुरू हो जाएंगे. इसे लक्ष्य बनाकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से कार्य तेज कर दिया गया है. बता दें कि निर्माण पूरा होने के बाद गुरुग्राम के अलीपुर से राजस्थान के दौसा के बीच की दूरी महज दो से ढाई घंटे में सिमट जाएगी.

Fourlane Highway

15 अगस्त तक इस हाईवे पर दौड़ने लगेंगे वाहन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य कई राज्यों के प्रमुख शहरों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के उद्देश्य से 1380 किलोमीटर लंबे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. इस एक्सप्रेस वे पर तकरीबन 95 हजार करोड रुपए खर्च करने का अनुमान है. इसके काम को बेहतर तरीके से किया जा सके, इसलिए प्रोजेक्ट को कई हिस्सों में बांटा गया है. काम को निर्धारित समय में पूरा किया जा सके इसके लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी कई बार एनएचएआई की चेयर पर्सन अलका उपाध्याय के साथ समय-समय पर मीटिंग की है.

यहां तक पहुंचा हाईवे का निर्माण कार्य 

इसी दिशा में कुछ दिन पहले जम्मू, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब,  हिमाचल प्रदेश कई राज्यों से संबंधित एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक चेयर पर्सन अलका उपाध्याय ने ली थी. इस बैठक में बताया गया था कि अलीपुर से लेकर दोसा के भाग को 15 अगस्त तक चालू कर दिया जाएगा. इसको लेकर विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली से मुंबई तक फिलहाल आठ लेन का एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है. आगे इसकी चौड़ाई आसानी से बढ़ाई जा सकेगी, क्योंकि 21 मीटर चौड़ाई की मीडियन बनाई जा रही है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

वही जरूरत पड़ने पर मीडियन को घटाकर एक्सप्रेसवे को 12 लेन का भी किया जा सकता है. फिलहाल दिल्ली से मुंबई कार से जाने में 24 घंटे का समय लगता है, इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद यहां लगभग 130 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी. फिर केवल 12 घंटे में यह सफर तय किया जा सकेगा. इस हाइवे पर औसतन 120 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गाड़ियां दौड़ पाएंगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.