नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर सकेंगे अग्निवीर, केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दिया 12वीं और स्नातक डिग्री का ऑप्शन

नई दिल्ली | केन्द्र सरकार की सेना भर्ती को लेकर लाई गई अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है लेकिन इन सबके बीच योजना के विरोध को लेकर उठ रहे सवालों और आशंकाओं का समाधान करते हुए केन्द्र सरकार कई कदम उठाए जा रहे हैं. चार साल बाद अग्निवीर क्या करेंगे, इसके जवाब में बीजेपी शासित राज्यों की सरकारों ने पुलिस और अन्य नौकरियों में इन्हें प्राथमिकता देने की घोषणा की है. हरियाणा सरकार ने तो गारंटीड नौकरी देने तक का एलान कर दिया है. वहीं, अग्निवीर की पढ़ाई रूकने की शंका का समाधान करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने इसके लिए भी घोषणाएं की हैं.

Indian Army

अग्निवीर के लिए 12वीं सर्टिफिकेट कोर्स

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे सभी दसवीं पास उम्मीदवार जिनकी भर्ती अग्निवीर के तौर पर होती है तो उनके लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा विशेष कोर्स शुरू किया जाएगा. साथ ही संस्थान द्वारा अग्निवीरों को 12 वीं का सर्टिफिकेट प्राप्त करने में मदद की जाएगी. इसी प्रकार आर्मी, नेवी या एयर फोर्स में भर्ती हुए 10वीं पास अग्निवीर AIAOS के माध्यम से 12वीं समकक्ष स्तर प्रमाण-पत्र सेवा के दौरान ही प्राप्त कर सकेंगे.

अग्निवीर के लिए स्नातक डिग्री कोर्स

इसी प्रकार शिक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं में भर्ती हुए अग्निवीर के स्नातक डिग्री कोर्स को लेकर जानकारी देते हुए कहा है कि दसवीं पास अग्निवीर NIOS से बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद और बारहवीं पास अग्निवीर सीधे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) द्वारा शुरू किए जाने वाले ‘विशेष डिग्री कोर्स’ से सेवा के दौरान स्नातक भी कर सकेंगे.

इतना ही नहीं, अग्निवीरों की सेवा के दौरान हुई ट्रेनिंग को स्नातक डिग्री के लिए क्रेडिट के तौर पर मान्यता दी जाएगी. इसका मतलब है कि अग्निवीर की ट्रेनिंग को भी उनके ग्रेजुएशन का हिस्सा माना जाएगा. इसके साथ ही साथ सरकार ने उनके मार्केट जॉब रेडीनेस और लेटेस्ट एडवांसमेंट्स को ध्यान रखते हुए स्किल इंडिया के अंतर्गत विभिन्न सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाने की भी व्यवस्था की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.