अच्छी खबर: KMP के साथ सोनीपत में चलेगी ट्रेन, इन गांवो की जमीनों का किया जा रहा है अधिग्रहण

सोनीपत | कुंडली- मानेसर- पलवल एक्सप्रेसवे के साथ-साथ अब जल्द ही ट्रेन भी रफ्तार पकड़ने वाली है. बता दे कि जल्द ही यह सपना पूरा होने वाला है. रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को लेकर भी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों की तरफ से रेट तय किए जा रहे हैं. हरियाणा के सोनीपत जिले में 18 गांव की 112.33 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा.

kmp

शुरू हुआ रेल लाइन बिछाने की परियोजना का कार्य 

किसानों को मुआवजा देकर सरकार की तरफ से लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इससे हजारों यात्रियों को फायदा मिलने वाला है. रेलवे लाइन से उद्योगों के विस्तार कों भी गति मिलेंगी. केएमपी एक्सप्रेस-वे के साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनने से गुरुग्राम, झज्जर, पलवल, सोनीपत के लोगों को फायदा होने वाला है.

इस कॉरिडोर को 5617 करोड़ों रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा. यह रेलवे लाइन पलवल रेलवे स्टेशन से शुरू होकर हरसाना कलां रेलवे स्टेशन तक बिछाई जा सकती है. रेलवे लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट 5 साल में पूरा किया जाना है. इसके लिए जिला स्तर पर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

20000 यात्रियों को मिलेगा फायदा  

रेल लाइन बिछाने के बाद 20,000 यात्रियों को राहत मिलने वाली है, इसके साथ ही मालगाड़ी के जरिए रोजाना 5 करोड़ टन माल भी ढोया जा सकेगा. हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाने के लिए हरसाना कलां रेलवे स्टेशन को जंक्शन का रूप दिया जा सकता है. इसके बाद जिले में तुर्कपुर व खरखोदा में रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे. इसके बाद जसौर खेड़ी, मांडौठी, बादली, देवरखाना, बाढ़सा, न्यू पातली, मानेसर, चंदला डूंगरवास, धूलावट, सोहना, सिलानी व न्यू पलवल में स्टेशन बनाए जाएंगे.

रेलवे लाइन बिछने से गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, फर्रुखनगर, खरखौदा व सोनीपत औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को फायदा होगा. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय, हरियाणा सरकार व प्राइवेट कंपनियों का सहयोग लिया जाएगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.