हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत इस दिन से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, यहाँ जाने भर्ती का शेड्यूल

चंडीगढ़ | सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर अग्निपथ योजना के बारे में कहा है कि सेना में अग्निवीर योजना के तहत सैनिकों की भर्ती के लिए 25 अक्टूबर से 11 नवंबर 2022 तक अंबाला में भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम खडगा स्टेडियम में होगा. इसमें अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और चंडीगढ़ के युवा भाग ले सकेंगे.

Indian Army

इसके लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा. बीएस बिष्ट, निदेशक, सेना भर्ती केंद्र, अंबाला ने बताया कि अग्निवीर योजना के तहत हरियाणा के अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लिए 5 अगस्त 2022 से 3 सितंबर 2022 तक पंजीकरण किया जाएगा. पात्र लाभार्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

इन उम्मीदवारों को दी जाएगी वरीयता

यह रैली अग्निवीर जीडी (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर, तकनीकी) और अग्निवीर (व्यापारी) के लिए आयोजित की जाएगी. अग्निवीर तकनीकी रिक्तियों के लिए आईटीआई योग्य उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर देश के कई राज्यों में युवाओं द्वारा भारी प्रदर्शन किया गया था. वहीं सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि सेना में अब जो भी आगे की भर्ती होगी वह अग्निपथ योजना के तहत होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.