Weather Update: इस दिन हरियाणा में होगी बारिश, फिर ठण्ड ढायेगी कहर

पंचकुला । आने वाले दिनों में हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है. बता दे कि हरियाणा में 11 व 12 दिसंबर को बारिश के आसार व तेज हवाएं चलने की आशंका है. कुछ दिनों पहले ही धुंध भी देखने को मिली थी. मौसम में बदलाव के कारण आशंका है कि अब जबरदस्त ठंड पड़ सकती है.

Barish Image

आने वाले कुछ दिनों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

ठंड पड़नी शुरू हो गई है, लेकिन अब आसार ऐसे हो गए हैं कि जल्द ही बारिश हो सकती है. ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिक को का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आएगा.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

 सभी सावधानी बरतें

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक मदन लाल खिचड़ ने बताया है कि 11 और 12 दिसंबर को प्रदेश में बारिश हो सकती है. उतरी हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है. ऐसे में लोगों से अपील है कि सावधानी बरतें.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.