KMP एक्सप्रेस-वे की बदलेगी सूरत, नए साल से वाहन चालकों को मिलेगी ये सुविधाएं

सोनीपत | हरियाणा में वाहन चालकों के लिए मूलभूत सुविधाओं से वंचित कुंडली- मानेसर- पलवल हाइवे (KMP एक्सप्रेस-वे) के अब दिन फिरने वाले हैं. दैनिक जागरण द्वारा चलाए गए रोड़ ऑडिट अभियान पर सरकार ने सुध लेते हुए इस हाइवे पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की रूपरेखा तैयार कर ली है. बता दें कि साल 2016 में इस हाइवे को आमजन को समर्पित किया गया था लेकिन सुविधाओं के नाम पर इस हाइवे पर न तो पेट्रोल- पंप हैं और न ही शौचालय, ढाबे अथवा टायर पंचर की दुकान है.

kmp

हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (HSIIDC) ने इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर ली है और उम्मीद है कि दिसंबर में इसके परिणाम भी देखने को मिल सकतें हैं. इस हाइवे निर्माण के समय यहां मूलभूत सुविधाओं जैसे पेट्रोल- पंप, CNG पंप, टायलेट, ढाबा और रेस्तरां के लिए चार साइटें शुरू की गई थी लेकिन अब तक यहां इन सुविधाओं के नाम पर एक प्रतिशत भी देखने को मिला है. अब इस हाइवे पर मूलभूत सुविधाओं के लिए दो साइटों के आवंटन को लेकर हरियाणा सरकार के द्वारा नीलामी प्रक्रिया की मंजूरी दे दी गई है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि 15 दिन के बाद साइटों पर संबंधित ठेकेदारों के द्वारा काम शुरू कर दिया जाएगा. 2025 तक इन साइटों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने की पूरी संभावना है. हालांकि, मनोहर लाल सरकार का एक तर्क यह भी है कि जब तक काम पूरा नहीं होता तब तक अस्थाई तौर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएं.

बता दें कि इस हाइवे निर्माण पर कुल 6434 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च हुई थी ताकि वाहन चालकों को दिल्ली बाईपास करने और कम समय में यात्रा तय हो सकें लेकिन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में सिर्फ 10 प्रतिशत लोग ही इस हाइवे का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.