हरियाणा में अब गारमेंट इंडस्ट्री को मिलेगी मजबूती, बनाए जाएंगे टेक्सटाइल पार्क

चंडीगढ़ | हरियाणा में क्लस्टर बनाकर टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे. इसके लिए लंबे मंथन के बाद यह फैसला लिया गया है. बताया जा रहा है कि इससे अब गारमेंट इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी. हरियाणा की कपड़ा नीति लंबे मंथन और उद्यमियों के सुझावों के बाद तैयार की गई है. सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों की आवश्यकताओं तथा आम जनता के हित को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इस नीति के तहत प्रदेश में क्लस्टर बनाकर टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे.

Textile Park

चूंकि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से निकटता के कारण हरियाणा में जमीन बहुत महंगी है इसलिए सरकार कपड़ा उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को अलग से भूखंड देने के पक्ष में नहीं है. जमीन की बढ़ती लागत को देखते हुए सरकार की मंशा उद्यमियों को कम लागत पर अधिक से अधिक उत्पादन इकाइयां खोलने के लिए प्रोत्साहित करना है, जिसके लिए टेक्सटाइल पार्क फायदे के सौदे के तौर पर देखे जाते हैं.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदलेगा मौसम, 21 अगस्त की रात से बारिश का दौर; इन जिलों में अलर्ट

वहीं, सरकार का कहना है कि इससे उद्यमियों को काफी फायदा होगा. साथ ही उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इसी वजह से यह सौदा फायदे का साबित होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.