कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को इस राज्य का बनाया प्रभारी, हरियाणा की इन्हें मिली कमान

चंडीगढ़ | कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रभारी के फेरबदल किए हैं. छत्तीसगढ़, हरियाणा और राजस्थान में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है. कांग्रेस ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा को पार्टी का महासचिव और छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया. कांग्रेस ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान का पार्टी प्रभारी बनाया है. राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल को हरियाणा का पार्टी प्रभारी नियुक्त किया गया है.

kumari selja

केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी किया गया पत्र

कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा नियुक्तियां की गईं. हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष शैलजा को पीएल पुनिया की जगह छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. रंधावा को अजय माकन की जगह राजस्थान प्रभारी बनाया गया है.

इन्हें मिली यह जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच खींचतान को देखते हुए रंधावा के लिए राजस्थान में पार्टी को एकजुट रखकर विभिन्न मुद्दों को सुलझाना बड़ी चुनौती होगी. सितंबर में जयपुर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक के मौके पर गहलोत के समर्थन वाले विधायकों की समानांतर बैठक से जुड़े घटनाक्रम को लेकर माकन ने पूर्व में प्रभारी पद छोड़ने की पेशकश की थी. रंधावा को कांग्रेस संचालन समिति का सदस्य भी बनाया गया है.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी हरियाणा कांग्रेस, रेवाड़ी व धारूहेड़ा में घोषित किए उम्मीदवार
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.