Trigrahi Yog: सूर्य के धनु राशि में गोचर से बन रहा है त्रिग्रही योग, इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष, Trigrahi Yog | वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मौजूदा समय में ग्रह दशा बहुत ही महत्वपूर्ण बनी हुई है. धनु राशि में शुक्र और बुध की युति से पहले ही लक्ष्मीनारायण योग बना हुआ है. 16 दिसंबर 2022 को सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही त्रिग्रही योग बनने वाला है. इतना ही नहीं बल्कि धनु राशि में सूर्य और बुध की युति बुधादित्य योग भी बनाएगी. धनु राशि में एक साथ तीन शुभ योगों का बनना, चार राशि के जातकों के लिए वरदान साबित होगा. आज की इस खबर में हम आपको इन्ही 4 राशियों के बारे में जानकारी देंगे.

Sun Suraj Surya

16 दिसंबर से इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

वृषभ राशि: धनु राशि में बन रहे त्रिग्रही योग से इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाली है. इन लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिलने वाली है नई नौकरी ज्वाइन करने के भी योग बन रहे हैं. वाणी का प्रभाव कई काम आसानी से बना देगा, आपको धन लाभ होगा.

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी यह योग फलदाई होगा. मार्केटिंग, मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने वाला है. करियर में प्रमोशन, इंक्रीमेंट, नई जॉब का ऑफर मिल सकता है. आर्थिक लाभ होगा, कुल मिलाकर धन और करियर के मामले में यह समय आपके लिए बढ़िया है.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

धनु राशि: धनु राशि में सूर्य बुध और शुक्र की युति हो रही है. इसका सबसे ज्यादा लाभ धनु राशि के जातकों को ही मिलेगा. उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. पैसा पद सब कुछ मिलेगा, वर्कप्लेस पर सभी की मदद से टारगेट पूरे होंगे.

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुभ योग हर लिहाज से बढ़िया होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, नए ऑफर आएंगे. धन में बढ़ोतरी होगी, कर्ज लेने से बचेंगे. मौजूदा समय में आपको विवाद से बचना होगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.