ब्रेकिंग न्यूज़: बिगबॉस के घर में एंट्री लेंगी भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट, वाइल्ड कार्ड से होगी एंट्री

सिनेमा जगत । बिगबॉस के शो में जल्द ही टिकटोक स्टार रह चुकी,भाजपा नेता सोनाली फोगाट की एंट्री होने वाली है.बता दें कि इस रियलिटी शो में जल्द ही कुछ अन्य कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है.बिग बॉस के घर की ताजा जानकारी देने वाली खबर की जानकारी के मुताबिक इस चौक में निर्माता हरियाणा की बीजेपी नेता और मशहूर टिकटॉककर सोनाली फोगाट जल्द एंट्री करने वाली है.

Sonali Phogat

वायरल वीडियो से हुई थी फेमस

हरियाणा भाजपा की नेत्री सोनाली फोगाट बीते अगस्त महीने के दिनों में चर्चा में आई थी. जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस वीडियो में सोनाली फोगाट विशाल मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को चप्पल से पिटाई हुई नजर आई थी. वायरल हुए वीडियो में इनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.लेकिन वह उन्हें रोकने की बजाय खड़े होकर तमाशा देख रहे थे.इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था. सोनाली फोगाट के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

 

 आदमपुर सीट से लड़ा था चुनाव

बता दे कि सोनाली फोगाट ने 2019 में आदमपुर सीट से भाजपा के लिए चुनाव लड़ा था.जिसमें वह कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई से 30000 वोटों से हार गई थी. फिलहाल वह हिसार बीजेपी महिला मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट है. सोनाली फोगाट राजनीति के साथ-साथ एक्टिंग में भी सक्रिय हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.