Haryana Weather Update: हरियाणा झेल रहा शीतलहर की मार, 8 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | मौजूदा समय में शीत लहर से हरियाणा कांप रहा है. हरियाणा के आधे जिले भीषण शीतलहर की मार झेल रहे हैं. इसे सीवियर कोल्ड डे भी कहा जाता है. जब न्यूनतम तापमान सामान्य की तुलना में 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस से कम हो तो इसे कोल्ड डे कहा जाता है.

Webp.net compress image 23

जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है लेकिन अधिकतम तापमान में सामान्य से 6.4 डिग्री की कमी होती है तो इसे सीवियर कोल्ड डे कहा जाता है. अंबाला, चंडीगढ़, करनाल, रोहतक, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा, करनाल और यमुनानगर में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही. यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री या इससे अधिक नीचे रहा. हिसार में धूप गुनगुनी होने से अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है.

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना

नारनौल में रात पूरे प्रदेश में सबसे सर्द रही. यहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चल रही हैं जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है. आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से आंशिक बादल छाने और 7 व 8 जनवरी को रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी की संभावना है. राज्य में 8 जनवरी तक आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.