छोटी उम्र में बड़ा कारनामा, साढ़े 4 साल के बच्चे ने 2 मिनट में झंडे देखकर बताएं 195 देशों के नाम

अंबाला | कम उम्र में असाधारण प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे की कहानियां अक्सर लोगों को हैरान कर देती है. ऐसी ही एक कहानी आज हम आपको बताते है, जो महज 4 साल के लड़के की है, जिसने केवल 1 मिनट 44 सेकेंड में 195 देशों के झंडों को पहचानकर उनके नाम बता दिए. इतनी तेज गति से सही जवाब देना आसान नहीं माना जाता, खासकर तब जब बच्चे की उम्र इतनी कम हो.

Mayan Ambala

LKG कक्षा में है मयन

इस 4 साल के बच्चे का नाम मयन है. मयन के पिता साहा के गांव महमूदपुर निवासी रोहित बताते है कि मयन अंबाला के SD स्कूल में LKG में पढ़ता है. उसे शुरू ही सीखने का बहुत शौक है. उसकी मां ने जब मयन की एक्रागता और सीखने की क्षमता पर ध्यान दिया, तो वह उसे 3 साल की उम्र से ही देश-विदेश और उनके राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी देने लगी.

परिवार वालों ने ये भी बताया कि उन्होंने 28 अप्रैल को वर्ल्डवाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के पोर्टल पर आवेदन कर मयन की वीडियों भेजी थी. वहां वीडियो की गहनता से जांच के बाद संस्था ने 12 मई को रिकॉर्ड को मंजूरी दी. पिछले सप्ताह डाक के माध्यम से मयन का वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट, मेडल, टी- शर्ट, कैप और पैन घर पहुंचा.

बच्चों को सही दिशा और माहौल जरूरी

मयन की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे है. कई लोग तो उसे जीनियस मेमोरी बता रहे है. यह कहानी सिर्फ एक रिकॉर्ड की नहीं, बल्कि बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने की भी है, क्योंकि छोटी उम्र में बच्चों की स्मरण शक्ति बहुत तेज होती है. उस टाइम यदि उसे सही दिशा और माहौल दोनों मिले, तो बच्चे असाधारण उपलब्धियां हासिल कर सकते है. मयन की सफलता इसी बात का उदाहरण है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.