इंडियन आइडल में अंबाला के अभिजीत ने दिखाया दमखम, गोल्ड टिकट किया हासिल

अंबाला | हरियाणा में अंबाला के 17 वर्षीय अभिजीत शर्मा ने इंडियन आइडल के 16 वें सीजन का गोल्ड टिकट हासिल कर मेन राउंड में जगह बना ली है. ऑडिशन राउंड में अभिजीत ने वो जब याद आए, बहुत याद आए…. गाया तो उनकी सुरीली आवाज पर शो की जज सिंगर श्रेया घोषाल बहुत प्रभावित हुई. शो को विशाल ददलानी और रैपर बादशाह भी जज कर रहे हैं.

Abhijit Sharma Indian Idol

अभिजीत अभी तक इंडियन आइडल के इस सीजन के सबसे कम उम्र के हरियाणवी है. इससे पहले 10 वां सीजन नूंह के सलमान अली ने जीता था. अभिजीत का संगीत का सफर महज 3 वर्ष की आयु से ही शुरू हो गया था. K.G. में वह ऐसे ही किसी दोस्त को गाना सुना रहा था, तभी टीचर वहा आ गई. टीचर ने जैसे ही आवाज सुनी, वह दंग रह गई. टीचर ने उसके पिता से कहा कि अभिजीत बहुत अच्छा गाता है, उसे आगे बढ़ाया जाना चाहिए.

ऐसे शुरू हुआ सफर

शुरुआत में पिता राजीव ने अभिजीत को बच्चों की खेल – खेल में कही बात समझा, लेकिन जब उन्होंने खुद आवाज सुनी तो वह दंग रह गए. टीचर ने कहा कि मैं समझाने के लिए नहीं सिखाने के लिए फोन कर रही हूं. बस उसी दिन से अभिजीत का संगीत का सफर शुरू हो गया. पहले उन्हें अंबाला के लाल कुर्ती निवासी राजकमल से संगीत की क्लास दिलाई गई. टाइट शेड्यूल के चलते यह क्लास ज्यादा दिनों तक नहीं चली. इसके बाद, अभिजीत को चड़ीगढ़ के संतोष कटारिया सर के पास भेजा गया, वहां उसने रियाज, सुर और ताल की गहराइयों को समझना शुरू किया. धीरे-धीरे उसकी आवाज में ताल आने लगा जिसने इंडियन आइडल का रास्ता खोल दिया.

जीता जजों का दिल

सफलता के पीछे एक परिवार का मजबूत सहारा होता है. अभिजीत के पिता बताते है कि उन्होंने कभी अपने बेटे के सपनों को रोक नहीं लगाई. अभिजीत बचपन से ही मेहनती रहा है. अभिजीत ने पहले ऑनलाइन ऑडिशन में हिस्सा लिया था और अपनी आवाज से जजो का दिल जीत लिया. फिर उन्हें मुंबई बुलाया गया, जहां अपनी प्रस्तुति से उसने सबको चौंका दिया.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.