अंबाला से दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, बस सेवा फिर से शुरू; देखें शेड्यूल

अंबाला | राजधानी दिल्ली तक जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि रोडवेज ने अंबाला से शाहबाद होते हुए दिल्ली तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी है. यह बस सेवा 17 दिन बाद शुरू की गई. किसान आंदोलन के चलते रोडवेज ने 11 फरवरी से अंबाला से दिल्ली और पंजाब रूट की सीधी बस सेवा बंद कर दी थी. पंजाब रूट अभी भी बंद है.

Haryana Roadways Bus

15 बसें दिल्ली के लिए की संचालित

वीरवार को अंबाला डिपो ने दोपहर तक अपनी 15 बसें दिल्ली के लिए संचालित की. सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक 5 रोडवेज बसें दिल्ली बॉर्डर पर भालगढ़ के लिए रवाना हुई. सुबह 11.50 बजे अगली बस अंबाला से रोहतक के लिए चली. इसके बाद, दिल्ली के कश्मीरी गेट से दोपहर 12 बजे से 12:05, 12:20, 12:40, 1:00 और 1:20 तक 8 बसों का संचालन किया गया.

जयपुर के लिए पहली बस सुबह 5 बजे अंबाला छावनी बस स्टैंड से संचालित की गई. यह बस शाहबाद, दिल्ली होते हुए जयपुर जाती थी. डेढ़ घंटे बाद शाम 6.30 बजे दूसरी बस दिल्ली के लिए रवाना की गई. दस मिनट बाद तीसरी बस सुबह 6.40 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

13 फरवरी से आ रही थी समस्या

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन ने 10 फरवरी से अंबाला में शंभू बॉर्डर और शाहबाद में मारकंडा पुल पर बैरिकेडिंग कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था. ताकि किसान दिल्ली की ओर न जाएं. इसके बाद, प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया. जिसके चलते दिल्ली से बसें दोसड़का, बराड़ा, साहा, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रही थीं. इसी तरह अंबाला से साहा, बराड़ा, दोसड़का होते हुए दिल्ली बॉर्डर भालगढ़ तक बसें जा रही थीं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.