स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मिलें कोरोना पॉजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

अंबाला | हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कोरोना की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी. ट्वीट करते हुए विज ने लिखा कोविड-19 की वजह से वो अगले कुछ दिन आइसोलेटेड रहेंगे. उन्होंने कहा कि आज और पिछले कुछ दिनों में जो लोग उनसे मिले हैं वह खुद को आइसोलेट करें तथा कोविड-19 का टेस्ट करवाएं.

anil vij

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि उन्हें हल्का बुखार और थकान के लक्षण नजर आ रहे थे जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जाकर डाक्टरों से परामर्श लिया. टेस्ट रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं. डाक्टरों ने कहा है कि घर पर ही आराम किया जाएं और उपचार संबंधी जरुरी चीजों को अपनाया जाए.

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कल मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए थे. विज ने कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान जो भी व्यक्ति मेरे सम्पर्क में आए हैं उन सभी से आग्रह है कि यदि लक्षण नजर आए तो तुरंत प्रभाव से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना टेस्ट करवाएं और डाक्टरों की सलाह के अनुसार अपना उपचार जारी रखें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.