अंबाला- कालका पैसेंजर ट्रेन के पटरी पर लौटने से यात्रियों में खुशी की लहर, फटाफट चेक करें टाइमिंग

अंबाला | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. शादियों के सीजन में अतिरिक्त भीड़- भाड़ के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों को एक राहत भरी खबर सुनाई है. रेलवे ने अंबाला- कालका पैसेंजर ट्रेन के संचालन को फिर से हरी झंडी दिखा दी है, जिससे यात्रियों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी.

Train

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 54532, अंबाला- कालका पैसेंजर ट्रेन के फिर से पटरी पर उतरने से शहर के व्यापारियों और आम यात्रियों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि इस ट्रेन को रेलवे द्वारा 19 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक दिवाली और छठ पर्व पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए अंबाला से कटिहार (बिहार) तक छठी स्पेशल के नाम से संचालित किया गया था, लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से दोबारा ट्रेन कालका रेलवे स्टेशन से पहले की तरह अंबाला के लिए सफर करने लगी है, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत पहुंची है.

रोजाना संचालित होने वाली यह ट्रेन दोपहर सवा 12 बजे कालका रेलवे स्टेशन से रवाना होकर करीब 2 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. इसी प्रकार वापसी में शाम को 7 बजे के आसपास अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होकर रात 08.45 बजे कालका रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 6 स्टेशनों पर ठहराव करती है.

यात्रियों को मिलेगी राहत

अंबाला मंडल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व पर प्रवासियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए इस ट्रेन को स्पेशल रेलसेवा के रूप में बिहार के लिए संचालित किया जा रहा था, लेकिन अब त्यौहारी सीजन समाप्त हो चुका है और यह ट्रेन फिर से अपने पुराने रूट पर लौट आई है. अंबाला- कालका के बीच रोजाना आवागमन करने वाले यात्रियों को इसका फायदा पहुंचेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.