अंबाला के स्पेशल चाइल्ड तांशु ने विदेशी धरती पर गाड़े झंडे, आइस स्केटिंग में झटके सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल

अंबाला | हरियाणा के अंबाला (Ambala) जिले के स्पेशल चाइल्ड तांशु ने इटली में आयोजित आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया. दिल्ली लौटने पर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई. उसके बाद, अंबाला पहुंचने पर उनका फूल- मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया. तांशु की इस उपलब्धि पर परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

Tanshu Ambala

माँ ने दिया स्कूल और बोर्ड को धन्यवाद

तांशु ने बताया कि इस उपलब्धि से वह काफी खुश हैं. उनकी माता ने कंटोनमेंट बोर्ड और स्कूल का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत उनके बेटे ने यह सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि बोर्ड और स्कूल ने हर संभव सहायता दी, जिससे तांशु अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके. उन्होंने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि तांशु ने विदेशी धरती पर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

यह भी पढ़े -  हेरिटेज नियमों ने रोकी रफ्तार, शिमला रेलवे स्टेशन का मेकओवर फिलहाल रद्द

प्रैक्टिस की बदौलत मिली सफलता

तांशु के कोच चंद्रराज शर्मा ने बताया कि तांशु हर रोज कई घंटे प्रैक्टिस करते थे. सुबह- शाम स्केटिंग सीखने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की. कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने भी तांशु की सफलता पर गर्व जताया और कहा कि भविष्य में भी उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. बोर्ड सदस्य अजय बवेजा ने बताया कि कुछ साल पहले ही कैंटोनमेंट बोर्ड की मदद से वात्सल्य स्कूल खोला गया था और आज यहां के स्पेशल बच्चे देश का नाम रोशन कर रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts