भिवानी- तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई टाइमिंग

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी भिवानी रेलवे स्टेशन से यात्रा करते हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें कि रेलवे द्वारा समय पालनता में सुधार के उद्देश्य से ट्रेन नंबर 14737, भिवानी- तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन समय में बदलाव कर दिया है.

Train Railways

यह रहेगी नई टाइमिंग

28 मार्च से भिवानी- तिलकब्रिज एक्सप्रेस ट्रेन भिवानी जंक्शन से 04.40 बजे रवाना होकर भिवानी सिटी स्टेशन पर 04.49 बजे पहुंचेगी. वहीं, बामला स्टेशन पर 04.58 बजे, खरक स्टेशन पर 05.07 बजे, कलानौर कलां स्टेशन पर 05.15 बजे, लाहली स्टेशन पर 05.26 बजे, रोहतक जंक्शन पर 06.06 बजे और तिलकब्रिज स्टेशन पर 08.41 बजे पहुंचेगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अब यह ट्रेन कलानौर कलां और लाहली स्टेशन पर अब यह ट्रेन 10-10 मिनट पहले पहुंचेगी. यह ट्रेन कलानौर कलां स्टेशन पर 05.25 बजे और लाहली स्टेशन पर 05.36 बजे पहुंचती है लेकिन 28 मार्च से कलानौर कलां स्टेशन पर 05.15 बजे व लाहली स्टेशन पर 05.26 बजे पहुंचेगी.

भिवानी के लिए शुरू हुई नई बस सेवा

रोडवेज विभाग द्वारा गांव गुरेरा से वाया सिवानी व तोशाम होते हुए भिवानी के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी है. लंबे समय से ग्रामीणों और स्टूडेंट्स द्वारा इसकी मांग की जा रही थी. यह बस हर रोज गुरेरा से सुबह साढ़े 6 बजे रवाना होगी. गुरेरा से भिवानी के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी. उन्हें भिवानी के लिए प्राइवेट साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा था लेकिन अब उनके लिए सफर करना आरामदायक हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.