हरियाणा से गुजरात- महाराष्ट्र जाने वालों के लिए खुशखबरी, अब 26 फरवरी तक चलेगी यह सुपरफास्ट ट्रेन

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यात्रियों के बढ़िया रिस्पांस को देखते हुए रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस- भिवानी- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के विस्तार का फैसला लिया है. अब यह ट्रेन 26 फरवरी तक संचालित होगी. इस ट्रेन के संचालन का महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा और उनकी यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी.

Train Railways

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09005, बांद्रा टर्मिनस- भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 11, 18 व 25 फरवरी को सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन सुबह 06.55 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद आगे बढ़ते हुए दोपहर 1 बजे यह ट्रेन भिवानी स्टेशन पर आगमन करेगी.

उन्होंने बताया कि इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 12, 19 व 26 फरवरी को दोपहर 02.35 बजे भिवानी स्टेशन से रवाना होकर शाम 07.40 बजे जयपुर पहुंचेगी. यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए अगले दिन शाम 04.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  भिवानी में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 7 केंद्रों पर होगी परीक्षा

यह ट्रेन बीच रास्ते दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली और चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस ट्रेन में एक सेकेंड एसी, पांच थर्ड एसी, 13 द्वितीय शयनयान, दो जनरल कोच और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे.

यात्रियों को मिलेगा फायदा

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस सुपरफास्ट ट्रेन के विस्तार का यात्रियों को फायदा पहुंचेगा. भिवानी सहित आसपास के इलाकों से जयपुर और महाराष्ट्र के पर्यटन स्थलों पर जाने वालों को सुविधा मिलेगी. दूसरी ओर नियमित ट्रेनों से यात्री दबाव कम करने में मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि आगामी महीने में होली पर्व को देखते हुए फिर से इस ट्रेन के विस्तार का फैसला लिया जा सकता है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.