हरियाणा की बेटी का धमाल, 12वीं हॉकी जूनियर वुमन चैंपियन में जीता गोल्ड

भिवानी ।  एक समय था जब लड़कियों को खेलों की इजाजत नहीं दी जाती थी। ऐसा कहा जाता था कि लड़कियों के लिए खेलना उनके बस की बात नहीं है। मगर कहते हैं कि जब तक हम किसी को मौका नहीं देते हैं तब तक उसके बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है वही आज की महिलाएं भी कर रही हैं.

INDIAN HOCKEY TEAM NEWS

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

आज के दौर में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं.खासकर खेलों की बात करें तो भिवानी की लड़कियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, राज्य और जिले का नाम रोशन करती नजर आती हैं. जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हो रहा है. इन्हीं में से एक है हलवासिया विद्या विहार, भिवानी की छात्रा इशिका, जिसने 25 मार्च से 4 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. उसके बाद इशिका का स्कूल में भव्य स्वागत किया गया और स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा सम्मानित किया गया.

स्कूल प्रशासक डीसी रहेजा और प्राचार्य विमलेश आर्य ने बताया कि इशिका न केवल खेल में बल्कि पढ़ाई में भी अव्वल है. अपने बेहतर खेल की बदौलत इशिका ने जूनियर वर्ग में भारतीय हॉकी में जिले का नाम रोशन किया है. वह फॉरवर्ड लाइन की खिलाड़ी हैं. उनकी टीम ने झारखंड को 3-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया है.

यह भी पढ़े -  भिवानी की दीया ने बढ़ाया हरियाणा का गौरव, नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

वहीं इशिका ने बताया कि वह बचपन से हॉकी खेलती रही हैं. वह बचपन से ही अपने पिता के साथ हॉकी के मैदान में जाती थी. उन्होंने छठी कक्षा से हॉकी खेलना शुरू किया. जिसके बाद 2018 और 19 में स्कूल में दो बार नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल और इस बार सब जूनियर वुमन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जिता है. इशिका ने बताया कि भविष्य में उनकी इच्छा ओलंपिक हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व करने की है, ताकि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में देश को एक नई पहचान दे सके.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.