HBSE 10th Result: भिवानी की दीपिका ने फतेह किया पूरा हरियाणा, बताया अपनी कामयाबी का राज

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. 14 मई यानि कल घोषित किए गए कक्षा 10वीं के बोर्ड रिजल्ट में भिवानी के आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दीपिका ने 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे हरियाणा में पहला स्थान हासिल किया है. खास बात यह है कि दीपिका के पिता राजकुमार इसी स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं.

Bhiwani Deepika Topper

बताया सफलता का राज

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बनी दीपिका ने अपने रिजल्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की हैं और इस उपलब्धि में मेरे शिक्षकों और माता- पिता का बहुत बड़ा योगदान रहा है. मैंने स्कूल टाइम के अलावा रोजाना घर पर 7- 8 घंटे तक पढ़ाई की. उन्होंने सेल्फ स्टडी पर पूरा फोकस किया और निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान रखा.

दीपिका ने बताया कि हमारे प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह जांगड़ा ने सभी बच्चों को मोटिवेट किया और कहा कि पास कोई भी हो सकता है लेकिन हमारी कोशिश शिखर पर जाने की होनी चाहिए. उन्होंने जो टाइम-टेबल बनाया, मैंने उसी हिसाब से अपने पढ़ने का सिलसिला जारी रहा रखा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, फटाफट इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

पिता ने जताया गर्व

दीपिका के स्कूल से लेकर गांव, जिले और हरियाणा का नाम रोशन करने पर पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है. उसने दिन-रात मेहनत करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है. हम चाहते हैं कि यह आगे और भी बढ़े और इसी तरह हमारा नाम रोशन करती रहें. बेटी की कामयाबी के लिए हमारा हर कदम पर सहयोग रहेगा.

नारनौल के दीपांशु, हांसी जिले के गांव पुठ्ठी समैण की खुशी, हिसार जिले की अंतु और चरखी दादरी जिले की रौनक संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर रहें हैं. इन चारों ही स्टूडेंट्स को 498- 498 नंबर मिले हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.