भिवानी से मुंबई जाने वाली ट्रेन के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 23 अगस्त को रहेगा बदलाव

भिवानी | पश्चिम रेलवे द्वारा वलसाड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इसके लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. इस दौरान पश्चिम रेलवे ने 12 रेल सेवाओं को रेगुलेट करने का निर्णय लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि वलसाड स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. इनमें गाड़ी संख्या 09002 भिवानी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा भी शामिल है.

Train Railways

गाड़ी संख्या 09002 भिवानी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल 23 अगस्त को भिवानी से रवाना होगी. पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में यह ट्रेन 2 घंटे 10 मिनट रेगुलेट रहेगी. यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय में होने वाले बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

प्रभावित हुआ था संचालन

इससे पहले 13 अगस्त को भी भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रूप से रद्द रही थी. बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 09006 भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 13 अगस्त 2026 को भिवानी से बोरीवली तक ही संचालित किया गया था. बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के बीच इस ट्रेन की सेवा आंशिक रूप से रद्द रही.

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है ट्रेन

भिवानी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होती है. इसके बाद यह चरखी दादरी, कोसली, रेवाड़ी, अलवर, दौसा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, विजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचती है. सामान्य दिनों में ट्रेन अगले दिन शाम 4:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है. भिवानी से मुंबई सेंट्रल तक यह स्पेशल ट्रेन करीब 1470 किलोमीटर की दूरी तय करती है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.