भिवानी | ये पहले भी अपने देश व जिले का नाम रोशन कर चुके है. एक बार फिर इन्होने नया रिकॉर्ड बनाया है. भिवानी जिले के वरुण मेहता ने 6001 मीटर देवटिब्बा पर चढ़ाई करके अपने जिले का नाम फिर से रोशन किया. इससे पहले भी ये अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पहाड़ो की चढ़ाई कर चुके है.
एक कदम ओर बढ़ाते हुए इन्होने 21 सितंबर को सुबह 9:26 बजे हिमाचल के पीरपंजाल की देवडिब्बा पहाड़ी पर चढ़ाई की. इन्होने अपना व अपने जिले का नाम दोबारा रोशन किया. सोमवार को भिवानी पहुंचने पर खेल प्रियजनो ने इनका जोरदार स्वागत किया.
सभी खेल प्रेमियों ने इन पर गर्व जताया. इन्होने बताया कि इनको ऊंचे -ऊंचे पहाड़ो पर चढ़ने का शौक बचपन से ही था. इन्होने अपने इसी शौक को अपना टैलेंट बना लिया ओर सफलता हासिल की.
