हरियाणा में इन रेललाइनों का होगा दोहरीकरण, ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार; सफर में बचेगा समय

भिवानी | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है. भिवानी जंक्शन से हिसार- रेवाड़ी और भिवानी- रोहतक की तरफ यात्रा करने वाले भिवानी जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है. भिवानी- डोभ भाली खंड में 42 किलोमीटर और मानहेरू- बवानीखेड़ा खंड के अंतर्गत 31 किमी रेलवे लाइन के दोहरीकरण से कम समय में यात्री सुगम व सुविधाजनक यात्रा कर सकेंगे.

rail line

क्रॉसिंग के लिए नहीं पड़ेगा ठहरना

रेलवे बोर्ड द्वारा रेवाड़ी- हिसार रेलमार्ग पर स्थित मानहेरू- बवानी खेड़ा रेलखंड व भिवानी- डोभ भाली खंड में करोड़ों रुपये की लागत से दोहरीकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है. दोहरीकरण से यह फायदा होगा कि अब ट्रेनों को क्रॉसिंग के लिए इन रूटों पर आने वाले स्टेशनों पर क्रॉसिंग के लिए लंबे समय तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा.

दोहरीकरण से मिलेगा फायदा

दोहरीकरण कार्य हो जाने से रेल सेवाओं में वृद्धि के साथ-साथ गति एवं समय पालना भी बढ़ेगी. इसके अलावा, यात्रियों को तीव्र आवागमन का साधन उपलब्ध होगा. इससे हरियाणा के जिलों की दिल्ली और राजस्थान में औद्योगिक विकास की संभावनाएं ओर अधिक बढ़ेगी तथा इस क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे. डबल लाइन होने से ट्रेनें कम समय में अपने गंतव्य स्थान पहुंच जाएगी. ट्रेनें क्रॉसिंग में लेट नहीं होगी. दोहरीकरण से ट्रेनें तेज गति से संचालित होने के कारण मालगाड़ियों को भी संचालित करने में आसानी होने से रेलवे की आय तो बढ़ेगी ही मालगाड़ियों में सामान भी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंच जायेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली आवाजाही करने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 9 दिन तक रद्द रहेगी कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें

करोड़ों रूपए होंगे खर्च

बीकानेर रेल मंडल यात्रियों एवं व्यापारियों को नई सौगात देने की दिशा में रेलमार्गों का दोहरीकरण तीव्र गति से कर रहा है. वर्तमान में यहां दोहरीकरण कार्य चल रहा है. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक बीकानेर के अनुसार भिवानी- डोभ भाली खंड में 42 किलोमीटर का दोहरीकरण का कार्य होगा, जिसमें 471.06 करोड़ लागत प्रस्तावित है. वहीं, मानहेरू- बवानीखेड़ा खंड के अंतर्गत 31 किमी कार्य होने की संभावना है. इस दोहरीकरण कार्य में 413 करोड़ रूपए प्रस्तावित है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.