नई दिल्ली | अगर आप भी हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी खास होने वाली है. आज सप्ताह के पहले सोमवार के दिन सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई है. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
आज हरे निशान पर ओपन हुआ सोना
देश के बुलियन मार्केट में आज सोने की कीमत 1 लाख रूपये से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. वही, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह 91800 रूपये के आसपास बनी हुई है. इसके विपरीत चांदी की कीमत 116000 प्रति किलोग्राम पर व्यापार कर रही है. आज चांदी की कीमतों में किसी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ है अर्थात वह वैसे की वैसे ही बनी हुई है. हाल ही के दिनों में सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली है.
इसकी मुख्य वजह दुनिया भर में बढ़ते तनाव को भी माना जा रहा है, ऐसे में निवेशको को गोल्ड ही सबसे सुरक्षित निवेश नजर आ रहा है. जब भी दुनिया भर में अनिश्चिता बढ़ती है तो लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में निवेश करना ही ज्यादा पसंद करते हैं. इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग भी बढ हुई है. दूसरी तरफ अमेरिकी डॉलर भी कमजोर हो रहा है.
इन वजह से हो रहा कीमतों में बदलाव
भारत में हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. इसकी कई प्रमुख वजह है अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव आयात शुल्क टैक्स, रुपए डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई के बैलेंस की वजह से भी गोल्ड की कीमतें प्रभावित होती है.
हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सोना केवल एक धातु नहीं है, इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है भारत में हमेशा से ही गोल्ड खरीदने की परंपरा रही है. खासकर शादी विवाह के मौके पर सोने की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलता है, वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है परंतु ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल किया जाता है.
