नई दिल्ली | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज शनिवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. आज की इस खबर में हम आपको देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड की नई कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. अगर आप भी हर दिन गोल्ड की नई कीमतों के बारे में अपडेट हासिल करना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं.
गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए बड़ी खबर
कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है. 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है. वही, 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 92000 के करीब पहुंच गई है. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 116000 के करीब पहुंच गई है. कल की तुलना में आज चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है.
इस वजह से बढ़ रही गोल्ड की डिमांड
हाल ही में दुनियाभर में बड़ा भू- राजनीतिक तनाव जैसे- रूस पर यूरोपीय संघ के नए प्रतिबंधों और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी की वजह से निवेशको ने सोने के एक सुरक्षित निवेश माना है. जब भी वैश्विक स्तर पर अस्थिरता या अनिश्चित बढ़ती है, तो जोखिम से बचने के लिए निवेशक गोल्ड में निवेश करना पसंद करते हैं. इस वजह से इसकी मांग भी बढ़ जाती है.
भारत में हर दिन सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. इसकी कई सारी वजह है जिसमें आयात शुल्क और टैक्स रुपए डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट डिमांड और सप्लाई का बैलेंस आदि भी शामिल है. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. डॉलर कमजोर होने पर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने की खरीद आसान हो गई है, जिससे वैश्विक मांग भी बढ़ रही है. भारत में सोना केवल एक धातु नहीं है बल्कि इसे परंपराओं से जोड़कर देखा जाता है.
