निवेशकों की लगी लॉटरी, आज यह कंपनी देगी हर एक शेयर पर 3 बोनस शेयर का लाभ

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाली है, जो स्टॉक मार्केट में एक्स बोनस ट्रेड करने जा रही है. कंपनी की तरफ से एक शेयर पर तीन बोनस शेयर देने का फैसला किया गया है. हम Avax Apparels एंड आर्नामेंटल लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज हम आपको इस कंपनी के बारे में डिटेल जानकारी प्रोवाइड करवाने वाले हैं.

Share Market Up

आज इस कंपनी के निवेशको मिलेंगे बोनस शेयर

शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले हर एक शेयर पर निवेशको को तीन बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है. इस बोनस शेयर के लिए कंपनी की तरफ से 7 अप्रैल 2026 की डेट को रिकॉर्ड डेट फाइनल किया गया है जो कि आज है. जिस किसी भी इन्वेस्टर्स का नाम आज कंपनी की बुक लिस्ट में शामिल होगा, उसे बोनस शेयर का लाभ मिलने वाला है.

इसी साल कंपनी के शेयर्स एक स्प्लिट ट्रेड कर रहे थे, मार्च के महीने में कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स का बंटवारा भी किया गया था जिसके बाद शेयर्स को दो टुकड़ों में बांट दिया गया था. 10 रुपये वाले फेस वैल्यू के शेयर्स की कीमत घटकर 5 प्रति शेयर हो गई थी.

यह भी पढ़े -  सोने और चांदी ने बढ़ाई ग्राहकों की चिंता, अचानक कीमतों में आई इतनी तेजी

पिछले तीन महीनों में 65% से ज्यादा रिटर्न

कल कंपनी के शेयर्स की कीमत 5% से ज्यादा की गिरावट के बाद 159.60 रुपए के लेवल पर बंद हुई थी. आज कंपनी के एक्स ट्रेड करने की वजह से कंपनी के शेयरों का भाव 39.90 के लेवल पर बंद हुआ है. पिछले एक महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 11% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है.

पिछले 3 महीनों में इस कंपनी ने अपने निवेशको को 65% से ज्यादा का फायदा दिया है. सितंबर 2025 की शेयर होल्डिंग के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.9% वही पब्लिक के पास 58.03% है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य ले ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.