हरियाणा में JE और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 27 नवंबर तक करें आवेदन

चंडीगढ़ | हरियाणा में जूनियर इंजीनियर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी पाने का मौका है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि निगम की ओर से पैरा आर्किटेक्ट एसोसिएट्स के तहत बिल्डिंग इंस्पेक्टर और पैरा इंजीनियरिंग एसोसिएट्स के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी।

HKRN Jobs

इनमें सिविल, मैकेनिकल, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पद शामिल हैं। तो चलिए अधिक जानकारी के लिए आखिरी तक पढ़िए…

ये योग्यता जरूरी

  • बिल्डिंग इंस्पेक्टर (BI): सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है। नियुक्ति कुरुक्षेत्र में होगी।
  • जूनियर इंजीनियर (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री अनिवार्य है।
  • जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर (हॉर्टिकल्चर): हॉर्टिकल्चर में डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है।
  • जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल): इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक या डिप्लोमा के साथ मैट्रिक में हिंदी या संस्कृत विषय होना अनिवार्य है।

इतना मिलेगा वेतन

बिल्डिंग इंस्पेक्टर को कुरुक्षेत्र में तैनात किया जाएगा, जबकि जूनियर इंजीनियर के सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पंचकूला में होगी। सभी पदों पर वेतन निगम के नियमानुसार दिया जाएगा।

ऐसे में संबंधित तकनीकी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 27 नवंबर की अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.