हरियाणा की बेटी सुरक्षा का अंतरराष्ट्रीय मैदान पर धमाका, अब कजाकिस्तान में दिखाएंगी दम

कुरुक्षेत्र | हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। अब लाडवा की सुरक्षा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। बता दें कि सुरक्षा का चयन 21वीं एशियन महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय महिला टीम में हुआ है। वह 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक कजाकिस्तान के अल्माटी में होने वाली प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से लाडवा गांव सहित हिसार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Asian Women Handball Championship 2026

इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ दक्षिण कोरिया, मेजबान कजाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और उज्बेकिस्तान की टीमें शामिल हैं। पढ़ें विस्तार से यहां…

भारत का मुकाबला

प्रतियोगिता में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमों को 2027 में होने वाली महिला विश्व हैंडबॉल चैंपियनशिप में जगह मिलेगी। ऐसे में भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट बेहद अहम है। लाडवा के हैंडबॉल कोच अशोक पूनिया और महावीर पूनिया ने बताया कि सुरक्षा पहले भी कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। लगातार अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली है। सुरक्षा फिलहाल खेल कोटे से रेलवे में सेवाएं दे रही हैं।

गांव में खुशी

ग्राम पंचायत लाडवा के सरपंच रामफल पूनिया ने सुरक्षा की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि गांव की बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। पूर्व वरिष्ठ साई हैंडबॉल कोच स्वरूप सिंह चहल, कोच सतपाल ढांडा, डीपीई कुलदीप नैन, दीपक पंवार सहित कई खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सुरक्षा और उनके परिवार को बधाई दी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.