शेयर बाजार: इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी, 1 साल में ही कई गुना बढ़ी इन्वेस्टमेंट

बिजनेस डेस्क | यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जब भी हम शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हमें हमेशा ऐसी कंपनी की तलाश होती है जो हमे बम्पर रिटर्न दे सके. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले है. शेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की भरमार है. इन स्टॉक्स ने निवेशको की दौलत एक- दो या 10 गुना, नहीं बल्कि हजारों गुना बढ़ा दी है. आज हम आपको ऐसे ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 2

इस कंपनी ने किया निवेशको को मालामाल

पिकैडिली एग्रो लिमिटेड (Piccadily Agro Industries Ltd) कंपनी ने अपने निवेशको को शानदार रिटर्न दिया है. एक समय ऐसा था जब कंपनी के शेयर की कीमतें 25 पैसे थी और आज कीमत बढ़कर तकरीबन 250 रुपए के पार हो चुकी है. आप भी सोच रहे होंगे कि यह कंपनी ऐसा क्या काम करती है. तो बता दे यह कंपनी व्हिस्की की सप्लाई और बिक्री करती है. हाल ही में इस कंपनी की तरफ से बनाई गई व्हिस्की को दुनिया की सबसे बेस्ट व्हिस्की का अवार्ड भी में मिला है. इस खिताब के मिलने के बाद कंपनी के शेयर की कीमतों में तेजी से आ गई है.

कुछ ही सालों में निवेशकों को बनाया लखपति

हर दिन शेयर की कीमतों में वृद्धि दर्ज की जा रही है. एक महीने के अंदर ही कंपनी के शेयर की कीमतें 113 रुपए से बढ़कर 254 रुपए के पार हो गई है. साल 1997 में इस कंपनी के शेयर की कीमतें 25 पैसों के करीब थी, परंतु मौजूदा समय में कीमत बढ़कर 250 रुपए को पार कर गई है यानी कि इस कंपनी ने 25 साल की अवधि के दौरान अपने निवेशको को 1 लाख परसेंट से ज्यादा का मुनाफा दिया है.

1 साल की अवधि के दौरान ही इस कंपनी ने अपने निवेशको की पूंजी को 5 गुना से भी ज्यादा बढ़ा दिया है. अक्टूबर 2022 में यदि आपने इस कंपनी में पैसे इन्वेस्ट किए होते तो आज आपकी इन्वेस्टमेंट बढ़कर कई गुना हो जाती.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.