इस कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, 2 साल में दिया 240 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी इन दिनों शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न मिलने वाला है. हम NHPC लिमिटेड की बात कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयरों ने निवेश करके आप भी बंपर मुनाफा कमा सकते हैं.

Share Market 3

निवेशक दे रहे इस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह

ICICI डायरेक्ट भी 132 रुपए में 3 महीने के लिए इस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दे रहे हैं. बता दें कि विदेशी निवेशकों की खरीदारी, वही मानसून की चाल और कंपनी के बढ़िया नतीजे की वजह से घरेलू बाजार में इनकी कीमतें दिन- प्रतिदिन नया रिकॉर्ड बना रही है. बाजार की इसी तेजी की वजह से अब नवरत्न दर्जा वाली कंपनी NHPC ने पिछले दो साल में अपने निवेशको को 240 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

पिछले 2 साल में किया निवेशको को मालामाल

NHPC एक मल्टीबैगर स्टॉक है, इस हफ्ते भी इसके शेयर की कीमतों में 9% की वृद्धि दर्ज की गई थी. वहीं, पिछले दो हफ्तों में 12% और पिछले 1 महीने में 10%, पिछले तीन महीना में 22% और पिछले 6 महीना में 63% तक की तेजी देखने को मिली है.

साल 2024 की बात की जाए, तो इस शेयर की कीमत 70% तक मजबूत हुई है. पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशको को 140 परसेंट और वही पिछले दो सालों में 242 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने का मन बना रहे हैं, यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित होने वाली है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.