Gold की कीमतों में आया भूचाल, जानें 14 जुलाई 2025 का भाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | आज सावन महीने का पहला सोमवार है. 14 जुलाई के दिन सोने की कीमतों में और भी वृद्धि देखने को मिली है. दिल्ली में सोने की कीमत 1 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. अगर आप भी इन दिनों गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

gold1

कीमतों में जबरदस्त इजाफा

कल की तुलना में आज सोने की कीमतों में 600 रुपये से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत 91,000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 24 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो उसकी कीमतें 1 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है. सोने के साथ- साथ चांदी की कीमतें भी हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है. चांदी की कीमत 1 लाख 15000 रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है.

चांदी की कीमतों में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 91700 रुपये के आसपास है. 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का है इस्तेमाल किया जाता है.

यह भी पढ़े -  Ola Electric Mobility के शेयर में जोरदार वापसी, 21 से 41 रुपये; 90 फीसदी उछाल

कीमतों में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए व डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें निर्धारित की जाती है. भारत में सोने का इस्तेमाल केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि सदियों से त्योहारों में एक परंपरा के रूप में भी किया जाता है. अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप इसमें निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.