हरियाणा में हजारों लोगों के लिए खुले नौकरी के दरवाजे, सोनीपत में शुरू हुआ अडानी विल्मर का फूड प्रोसेसिंग प्लांट

सोनीपत | हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि खाद्य तेल कंपनी अडानी विल्मर लिमिटेड ने हरियाणा के सोनीपत में अपने फूड प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन शुरू कर दिया है. कंपनी ने इसे लगभग 1300 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित किया है.

Exam Jobs

हजारों लोगों के लिए खुले नौकरी के दरवाजे

अदाणी विल्मर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसने सोनीपत के गोहाना में अपने एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण संयंत्र में परिचालन शुरू कर दिया है. यह खाद्य परिसर देश के सबसे बड़े परिसरों में से एक है, जिसे आरंभिक सार्वजनिक निगम (IPO) से प्राप्त 1,298 करोड़ रूपए की पूंजी से बनाया गया है.

इस प्लांट से हरियाणा में दो हजार लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह प्लांट 85 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है और इसकी कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 6.27 लाख टन है.

बनाए जाएंगे साढ़े 4 लाख टन खाद्य उत्पाद

इस प्लांट में चावल, गेहूं का आटा, सूजी, रवा और मैदा सहित 4,50,000 टन खाद्य उत्पाद बनाए जाएंगे. इसके साथ ही सरसों का तेल, चावल की भूसी का तेल और कपास के बीज का तेल जैसे दो लाख टन खाद्य तेल और इसके अलावा पशु आहार के लिए सरसों डीओसी और राइसब्रान डीओसी का उत्पादन किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया

मिली जानकारी के अनुसार पिछले महीने, व्यापारिक समूह अडानी समूह ने अडानी विल्मर से बाहर निकलने की घोषणा की थी. अडानी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड के खाद्य तेल, गेहूं का आटा और अन्य खाद्य उत्पाद बनाती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.