हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दी खुशखबरी: CET परीक्षा की आंसर की हुई जारी, इस प्रकार करें चेक

चंडीगढ़ | हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप नंबर एक और दो क़े लिए परीक्षा का आयोजन करवाया गया है. परीक्षा आयोजित होने के बाद आयोग की तरफ से परीक्षा की आंसर की भी जारी कर दी गई है. सभी उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो हमारे साथ बने रहे. हम यहां पर आपको पूरी जानकारी देंगे कि आप किस प्रकार आंसर की चेक कर सकते हैं.

 इस प्रकार चेक करें आंसर की

  • आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर hssc.gov.in पर जाना होगा.
  • अब यहाँ “HSSC CET 2024” टैब पर क्लिक करना होगा.
  • अब यहाँ आपको “उत्तर कुंजी” लिंक दिखाई देगा.
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा.
  • अब आपको अपनी परीक्षा तिथि निर्धारित करनी होगी.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होंगी.
  • अब आपको “उत्तर कुंजी डाउनलोड करें” बटन पर क्लिक करना होगा.
  • इस प्रकार आप आंसर की डाउनलोड तथा चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.