Chandigarh JE Recruitment 2021: जूनियर इंजीनियर पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ प्रशासन, इंजीनियरिंग विभाग ने जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती (Chandigarh JE Recruitment 2021)  के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जो भी उम्मीदवार इन पदो के लिए इच्छुक है वह चंडीगढ़ प्रशासन भर्ती के लिए अधिकारिक वेबसाइट chandigarh.gov.in पर निर्धारित की गई योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते है. आवेदन करने की आरम्भिक तिथि 8 मार्च 2021 व अंतिम तिथि 30 मार्च 2021( शाम 5 बजे तक है ) अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते है.

Job

पदों का विवरण 

जूनियर इंजीनियरिंग ( सिविल )-42
जनरल-22
जनरल ( EWS)-10
OBC-6
SC-4

योग्यता

अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजनियरिंग मे 3 साल का डिप्लोमा पास होना चाहिए तथा साथ मे आईसीटी स्किल कोर्स का सर्टिफिकेट यानि कंप्यूटर कोर्स (CCC) होना चाहिए.

यह भी पढ़े -  District AYUSH Society Rewari Jobs: रेवाड़ी में 16 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें अप्लाई

आयु निर्धारण

जूनियर इंजनीयर के पदों के लिए जनरल / EWS वर्ग के अभ्यर्थीयो की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. OBC वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु मे 3 साल की और SC वर्ग को 10 साल की छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया 

अभर्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व दस्तावेज सत्यापन के आधार पर ही किया जायेगा.